हिमाचल अब सबके लिए खुला, नहीं करवाना होगा पंजीकरण
हालांकि राज्य के बाहरी रूटों पर बसें फिलहाल नहीं चलेंगी लेकिन आवाजाही बाकी किसी माध्यम से की जा सकती है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें ये फैसला लिया गया है।
अभी तक इस बारे अधिसूचना जारी नहीं हुई है। सरकारी अधिसूचना का इंतज़ार है। आज अधिसूचना जारी हो सकती है। जिसके बाद कैबिनेट का फैसला लागू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: सदन में बोले रक्षामंत्री, चीन की कार्रवाई का जवाब देने के लिए भारतीय सेनाएं तैयार
आपको बता दें कि इससे पहले हिमाचल जाने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया था। साथ ही अगर कोई पर्यटक हिमाचल आना चाहता है तो उसके लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट साथा लाना जरूरी था। लेकिन अब ये सारी व्यवस्थाएं खत्म कर दी गई है। अब हिमाचल में बेरोक टोक आवाजाही की जा सकेगी।
---PTC News---