Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

जींद उपचुनाव: सात बजे से मतदान, एक दिव्यांग और पिंक मतदान केन्द्र स्थापित

Written by  Arvind Kumar -- January 27th 2019 05:09 PM -- Updated: January 28th 2019 09:06 AM
जींद उपचुनाव: सात बजे से मतदान, एक दिव्यांग और पिंक मतदान केन्द्र स्थापित

जींद उपचुनाव: सात बजे से मतदान, एक दिव्यांग और पिंक मतदान केन्द्र स्थापित

जींद। (दिलबाग अहलावत) जींद उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो सांय पांच बजे तक चलेगा। मतदान प्रक्रिया शुरू करने से पहले मॉक पोल करवाया जाएगा। कोई भी पोलिंग पार्टी बिना मॉक पोल के मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं करेगी। इस चुनाव में पहली बार सभी मतदान केन्द्रों पर वीवीपैट मशीनों को प्रयोग किया जा रहा है। 768 कर्मचारियों के जिम्मे होगी चुनाव प्रक्रिया इस उप चुनाव के लिए कुल 768 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें दस प्रतिशत स्टाफ रिजर्व रखा गया है। 192 पीठासीन अधिकारी तथा इतने ही संख्या में अतिरिक्त पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 1400 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों के साथ एक-एक सहायक मतदान केन्द्र भी स्थापित किया गया है। मतदान केन्द्रों पर एक- एक माईक्रो ऑबर्जवर भी नियुक्त किया गया है। ये सभी माईक्रो ऑबर्जवर केन्द्र सरकार के अधिकारी है। ईवीएम में कोई तकनीकी खराबी आ जाती है तो इस पूरे सैट को ही बदला जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा दस प्रतिशत ईवीएम रिजर्व रखी गई है। यह भी पढ़ें : रणदीप सुरजेवाला ने जींद में क्यों कही नरवाना का मंजर दोहराने की बात ? चुनाव में एक दिव्यांग तथा एक पिंक मतदान केन्द्र स्थापित इस बार के चुनाव में एक दिव्यांग तथा एक पिंक मतदान केन्द्र भी स्थापित करवाया गया है। दिव्यांग मतदान केन्द्र में मात्र दिव्यांग कर्मियों की ही ड्यूटियां लगाई गई हैं तथा पिंक मतदान केन्द्र में केवल महिला कर्मियों की ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल में दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाया गया है और पीजीआई कॉलेज में पिंक बूथ बनाया गया है। यह भी पढ़ें : दुष्यंत-दिग्विजय की रैली में पहुंचे केजरीवाल ने कहा- यही चौधरी देवीलाल के असली वारिस

जींद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम वीरेन्द्र सहरावत ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर सभी मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी तथा 35 मतदान केन्द्रों पर वैब कास्टिंग कैमरे लगाये गये हैं।

Top News view more...

Latest News view more...