Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

पीएम मोदी की खुली चुनौती पर प्रियंका गांधी की चुनौती, झारखंड में मंच से कही ये बात

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- December 18th 2019 03:57 PM
पीएम मोदी की खुली चुनौती पर प्रियंका गांधी की चुनौती, झारखंड में मंच से कही ये बात

पीएम मोदी की खुली चुनौती पर प्रियंका गांधी की चुनौती, झारखंड में मंच से कही ये बात

रांची। झारखंड के पाकुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री की चुनौती पर चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि खोखली चुनौती देने के लिए प्रधानमंत्री यहां मंच पर खड़े हुए। मैं यहीं से झारखंड की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री को चुनौती देती हूँ कि वो-संथाल परगना कानून, भूख से हुई मौतों, बेरोजगारी, बलात्कार, भ्रष्टाचार पर बोलें। [caption id="attachment_370745" align="aligncenter" width="700"]Priyanka Gandhi 2 (1) पीएम मोदी की खुली चुनौती पर प्रियंका गांधी की चुनौती, झारखंड में मंच से कही ये बात[/caption] प्रियंका ने कहा कि हर तरह से फेल प्रधानमंत्री सिर्फ फूट डालना चाहते हैं। जब अर्थव्यवस्था की विफलता की चर्चा हुई, तो इन्होंने लोगों को बांटने का काम किया। उन्होंने कहा, 'मोदी जी देश की सच्चाइयों पर नहीं बोलते। अगर बोलते हैं, तो बहाने मारते हैं। जैसे पाठशाला में फेल होने पर बच्चा बहाने मारता है, मोदी जी भी वैसे ही बहाने मारते हैं।' [caption id="attachment_370744" align="aligncenter" width="700"]PM Modi पीएम मोदी की खुली चुनौती पर प्रियंका गांधी की चुनौती, झारखंड में मंच से कही ये बात[/caption] गौर हो कि झारखंड में ही प्रधानमंत्री ने एक रैली में कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों को खुली चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर साहस है तो कांग्रेस ये ऐलान करे कि पाकिस्तान के सभी नागरिकों को नागरिकता देंगे, धारा 370 को J&K में दोबारा लागू कर देंगे, ट्रिपल तलाक़ के ख़िलाफ़ क़ानून को रद्द कर देंगे। यह भी पढ़ेंदिल्ली में होने वाले चुनाव में फायदा लेने के लिए ‘आप’ ने करवाई हिंसा : कटारिया ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK