बराला का कटाक्ष, कहा- हुड्डा के रास्ते का कांटा तो निकल गया
रोहतक में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे बराला[/caption]
बराला ने रोहतक में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी के विपक्ष के आरोपों पर कहा कि जब हार होती है तो इस प्रकार के आरोप लगते हैं। यह आज की बात नहीं है, कांग्रेस की आदत रही है। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला के संदर्भ में सुभाष बराला ने कहा कि सुरजेवाला को प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस ने पहले ही हार स्वीकार कर ली थी। इसी कड़ी में सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रास्ते का कांटा तो निकल गया।
यह भी पढ़ें : जींद की जीत को लेकर पत्रकारों से मुखातिब हुए सीएम खट्टर, कही ये बात
वहीं, बराला ने कहा कि इनेलो ने भी उधार के उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा। उमेद सिंह रेढू ने पहले निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। बाद में इनेलो ने उन्हें मैदान में उतारा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि नई बनी पार्टी परिवारवाद से हटकर चलेगी, लेकिन इस पार्टी ने भी रस्म अदायगी करते हुए दिग्विजय चौटाला को ही उम्मीदवार बनाया।