रणदीप सुरजेवाला बोले- खट्टर के अहंकार को तोड़ेगी कांग्रेस
कैथल में सुरजेवाला की जनसभा में मौजूद लोग[/caption]
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अगले 6 महीनों में हरियाणा के चुनाव होने जा रहे हैं और कांग्रेस पूरी ताकत के साथ इस चुनाव में आएगी और जिस खट्टर को इतना अहंकार हो गया है कि उन्हें हेलीकॉप्टर से हरियाणा की जनता को देखना पड़ता है, उनका यह अहंकार अर्श से फर्श पर गिराने का काम कांग्रेस करेगी।
यह भी पढ़ें : पटौदी में कांग्रेस की परिवर्तन रैली, पार्टी के दिग्गज नेताओं ने की शिरकत
वहीं सुरजेवाला ने कहा कि जिस तरह चौटाला में भी अहंकार आ गया था और उसको अर्श से फर्श पर कांग्रेस ही लेकर आई थी। उसी तरह खट्टर का भी यही हाल होगा। वहीं इस चुनाव में हुए भीतर घात को लेकर सुरजेवाला ने कहा कि इसकी समीक्षा पार्टी करेगी।