Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

जींद उपचुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- January 31st 2019 04:26 PM -- Updated: January 31st 2019 04:28 PM
जींद उपचुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जींद उपचुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

फतेहाबाद। (सतीश अरोड़ा) जींद उपचुनाव के नतीजों से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे वोटों की गिनती अंतिम पड़ाव तक पहुंच रही थी वैसे-वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों की चमक बढ़ती जा रही थी। नतीजों की घोषणा से पूर्व ही उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। भाजपा कार्यालय के साथ-साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े, आतिशबाजी करने के साथ-साथ एक दूसरे को मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा नेताओं ने इसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के सीएम मनोहरलाल की लोकप्रियता और उनकी ईमानदारी की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि आज जींद की जनता ने यह साबित कर दिया कि झूठ और फरेब की राजनीति का अब अंत हो चुका है। यह भी पढ़ेंजींद उपचुनाव: रिजल्ट में तब्दील हुए रूझान, बीजेपी को मिली जीत
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK