पानीपत के मॉडल टाउन में मर्डर, साथी ने भागकर बचाई जान
पुरानी रंजिश हो सकता है हत्या का कारण
मृतक नितिन पानीपत के मॉडल टाउन का रहने वाला था। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने भी पानीपत और सोनीपत के कुछ युवकों पर हत्या का अंदेशा जताया है। परिजनों का आरोप है कि नितिन को सोनीपत के एक युवक ने बातचीत के बहाने बुलाया था और बाद में उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें : बस में सो रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर, अचानक भड़क उठी आग
हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मॉडल टाउन के थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है। देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।