Fri, Jun 20, 2025
Whatsapp

आज का राशिफल 3 फरवरी 2021

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  PTC NEWS -- February 03rd 2021 12:05 AM -- Updated: February 02nd 2021 10:54 PM
आज का राशिफल 3 फरवरी 2021

आज का राशिफल 3 फरवरी 2021

Forecast for 3rd Feb 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- प्रोफेशनल्स को अच्छे ऑफर मिलने की संभावना है। व्यापार बढ़ने की सोच रहे लोगों को वित्तीय पुर्नगठन की ज़रुरत है। आज कोई आपकी मदद करने की हर संभव कोशिश करेगा। समय पर मिली कोई सलाह काफी फायदेमंद साबित होगी। फिज़ूलखर्चों को कम करने से बचत करने में मदद मिलेगी। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – वॉयलेट वृषभ- कमाई के कुछ ही अवसर मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रतिद्वंदी से आगे निकलने में सफल होंगे। गृहणियों को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिल सकता है। यात्रा करते समय अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। घर के लिए किसी नई चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। अपने आसपास के लोगों को प्रभावित करना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – पीच मिथुन- आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। नियमित व्यायाम का असर सेहत पर दिखाई देगा। घर पर दोस्तों और रिश्तेदारों की कंपनी का आनंद उठाएंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को आवागमन की समस्या हो सकती है। किसी प्रॉप्रर्टी से जुड़ी ज़रुरी कागज़ी कार्यवाही पूरी करने में सफल होंगे। कोई आपको प्रभावित करने हर संभव कोशिश कर सकता है। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – सैंडी ब्राउन कर्क- बॉस से किसी चीज़ का फेवर मांगने के लिए दिन अच्छा है। किसी नए व्यापार को सही दिशा देने में कोई आपकी मदद करेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी मज़ेदार यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर अपने आसापस के लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – मरुन सिंह- घर पर कुछ बड़े बदलावों को कराने की ज़रुरत है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर पर किसी नापसंद व्यक्ति को मिले अधिकार से नाराज़ होंगे। सेहत के प्रति जागरुकता के चलते स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाना बोरिंग हो सकता है। किसी डील को करने के लिए प्रयास करने होंगे। कोई आप पर अपने प्रेम की वर्षा कर सकता है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – डार्क स्लेट ग्रे कन्या- भविष्य के लिए पैसा बचाना आपकी प्राथमिकता रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आज कोई गलती या लापरहवाही स्वीकार्य नहीं होगी। आपके प्रयासों के चलते सेहत अच्छी रहेगी। घर पर किसी पार्टी या समारोह का आयोजन कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण असाइनमेंट के लिए विदेश जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी के अच्छे दाम पर मिलने की संभावना है। अपनी रोमांटिक आकांशाओं के चलते अच्छा साथी साबित होंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – वॉयलेट तुला- धार्मिक प्रवृत्ति के लोग तीर्थयात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार की सलाह लाभदायक साबित होगी। अपनी बुद्धिमानी से किसी जटिल मुद्दे को दक्षता से हल कर पाएंगे। फिज़ूलखर्चों से खुद को और दूसरों को दूर रखने में सफल होंगे। शांति के लिए क्षमा कर बातों को भूल जाना आपका ध्येय रहेगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मतभेद के चलते मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – लाइट ग्रे वृश्चिक- कार्यक्षेत्र पर आपका कोई काम सौ प्रतिशत सही नहीं होगा। सेहत को लेकर अतिरिक्त सतर्क रहने की ज़रुरत है। धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी। परिवार के लिए कोई अच्छा योजना बना सकते हैं। अपने साथी के साथ लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी के अच्छे दाम में मिलने के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति के लिए किसी के अवांछित ध्यान को नज़रअंदाज़ करें। आज रोमांस आपकी प्राथमिकता नहीं होगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – लेमन धनु- करियर में सफलता दिलाने वाला दिन है। सोच में सकारात्मक बदलाव लाकर दूसरों के साथ अच्छे रिश्ते बनाएंगे। पढ़ाई में आपके द्वारा किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। आपके करीबी आपके आइडिया का समर्थन करेंगे। सेहत में बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – वॉयलेट मकर- प्रोफेशनली और पर्सनली भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा किए गए प्रयासों की सभी प्रशंसा करेंगे। किसी डील को करने से धन लाभ होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। यूनिफॉर्म सर्विस से जुड़े लोगों को पसंद की पोस्टिंग मिल सकती है। लंबी यात्रा पर जाने से पहले अपने वाहन की जांच करा लें। एक दूसरे से प्यार करने वाले विवाह का विचार कर सकते हैं। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन कुंभ- व्यायाम को लेकर आलस्य महसूस कर सकते हैं। पैसों की बचत के लिए सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। जीवनसाथी आपके लिए विशेष प्लान बना सकता है। किसी पुरानी प्रॉप्रर्टी को किराए पर दे सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – रॉयल ब्लू मीन- अपने आइडिया पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। सेहत के प्रति जागरुकता के चलते अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। अच्छी आय के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपकी योजना के मुताबिक चलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। आपका साथी आपकी भावनाओं के प्रति ज़्यादा संवेदनशील नहीं होगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – सैंडी ब्राउन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK