जींद उपचुनाव : गांवों में 87 तो शहर में 72 प्रतिशत पोलिंग, बूथ 116 पर 100 फीसदी मतदान
चुनाव की जानकारी देते हुए संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत[/caption]
उपचुनाव में 1,72,774 में से 1,30,913 मतदाताओं ने किया मतदान
इस उपचुनाव में पहली बार वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया गया ताकि मतदाता को अपने मत के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल सके। उपचुनाव में 1,72,774 में से 1,30,913 मतदाताओं ने मतदान किया। बूथ नंबर 116 पर 100 प्रतिशत वोटिंग हुई। मतदान के अनुसार गांवों में 87 प्रतिशत पोलिंग हुई है जबकि शहर में हुई 72 प्रतिशत पोलिंग हुई है।
इसके अलावा उपचुनाव के बूथ नंबर 116 पर 100 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां 644 वोट में से 644 वोट पोलिंग हुई। यह भी पढ़ें : कांग्रेस के लिए वन रैंक वन पेंशन का मतलब ओनली राहुल ओनली प्रियंका : शाह