Sat, Jul 27, 2024
Whatsapp

मुंबई में बारिश का कहर: सड़कों पर जलभराव, पटरियां पानी में डूबी, कई स्कूलों में छुट्टी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 03rd 2019 03:17 PM -- Updated: August 03rd 2019 03:18 PM
मुंबई में बारिश का कहर: सड़कों पर जलभराव, पटरियां पानी में डूबी, कई स्कूलों में छुट्टी

मुंबई में बारिश का कहर: सड़कों पर जलभराव, पटरियां पानी में डूबी, कई स्कूलों में छुट्टी

मुंबई। लगातार हो रही बारिश के बाद मुंबई में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव हो गया है। जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हुई है। जहां कई रेलवे स्टेशनों पर पानी भर गया है वहीं कई सड़कों पर भी जलभराव हो गया है। बारिश के बाद कई इलाकों में स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। [caption id="attachment_325212" align="aligncenter" width="700"]Mumbai Rain 3 मुंबई में बारिश का कहर: सड़कें पानी में डूबी, स्कूलों में छुट्टी[/caption] हालांकि स्थिति सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा। इस बीच मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार देर रात और रविवार को राज्य में भारी बारिश की संभावना है। [caption id="attachment_325210" align="aligncenter" width="700"]Mumbai Rain 1 मुंबई में बारिश का कहर: सड़कें पानी में डूबी, स्कूलों में छुट्टी[/caption] यह भी पढ़ेंएडवाइजरी के बाद कश्मीर से लौटने लगे अमरनाथ यात्री


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK