Sun, Apr 28, 2024
Whatsapp

weather update: गर्मी ने इस साल तोड़ा 121 सालों का रिकॉर्ड, पहाड़ों पर भी सूरज की तपिश से हाल बेहाल

Written by  Vinod Kumar -- April 02nd 2022 12:41 PM -- Updated: April 02nd 2022 12:46 PM
weather update: गर्मी ने इस साल तोड़ा 121 सालों का रिकॉर्ड, पहाड़ों पर भी सूरज की तपिश से हाल बेहाल

weather update: गर्मी ने इस साल तोड़ा 121 सालों का रिकॉर्ड, पहाड़ों पर भी सूरज की तपिश से हाल बेहाल

उत्तर से लेकर दक्षिण तक गर्मी ने इस बार कहर मचा रखा है। दिल्ली से नागपुर तक मौसम 40 डिग्री के पार है तो वहीं 3 अप्रैल के बाद गर्मी का ये हीट अटैक और बढ़ने का अनुमान है। गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अभी भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि देश में इस साल तापमान में बढ़ोतरी ने गर्मी का 121 साल का रिकॉड तोड़ दिया है। आईएमडी के अनुसार, भारत ने 121 वर्षों में इस साल औसतन मार्च महीने में अपने सबसे गर्म दिनों को दर्ज किया है, जिसमें देश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में बड़े अंतर से प्रेरित था। weather forecast, north india, delhi, himachal, haryana, chandigarh मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, भारत में इस साल औसतन मार्च महीने में अपने सबसे गर्म दिनों को दर्ज किया है। आंकड़ों के मुताबिक, 1901 के बाद से मार्च महीना सबसे गर्म रिकॉर्ड हुआ है। मार्च 2022 में देश का औसतन अधिकतम तापमान 33.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले मार्च 2010 में औसतन तापमान 33.09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। weather update, Heat wave alert, North India, north india weather, Temperature पहाड़ों पर भी टूटा रिकॉर्ड वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी ने लोगों को झुलसा कर रख दिया है। प्रदेश में इस साल गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। धर्मशाला, मनाली, केलांग, सोलन और कांगड़ा में अधिकतम तापमान तथा शिमला के न्यूनतम तापमान ने 60 साल का सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च 2022 जैसी गर्मी पहले कभी नहीं पड़ी है। ऊना में पारा 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए लू चलने की चेतावनी दी है और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, लेह मनाली हाईवे लाहौल स्पीति के दारचा तक खुला हुआ है। यहां पर दारचा तक टूरिस्ट की आवाजाही हो रही है। सिस्सु में टूरिस्ट का जमावड़ा लगा हुआ है। weather, weather update, temperature, himachal मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, धर्मशाला में 29 मार्च 2010 को सर्वाधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जबकि इस साल 29 मार्च को यह 33.2 डिग्री पहुंच गया। मनाली में 21 मार्च 1974 को 27 डिग्री और इस बार 17 और 22 मार्च को 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मनाली में 48 साल पहले के सर्वाधिक तापमान का इस बार रिकॉर्ड टूट गया है। लू का येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा है। वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में भीषण गर्मी का असर मध्य प्रदेश पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है।


Top News view more...

Latest News view more...