नवीन जयहिंद बोले- हरियाणा की जनता ने सबको मौका दिया, एक हमें भी दें
आम आदमी पार्टी जात-पात, धर्म एवं क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती : जयहिंद[/caption]
भाजपा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा पर हमला बोलते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में शिक्षा मंत्री निजी स्कूलों के फीता काटने तो चले जाते हैं लेकिन सरकारी स्कूलों की दुर्दशा देखने का समय उनके पास नहीं है।
[caption id="attachment_268932" align="aligncenter" width="700"]
नवीन जयहिंद ने जेजेपी को लेकर पूछे गए सवाल पर गोलमोल जवाब दिया[/caption]
जेजेपी के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल को गोलमोल करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि अभी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और यह मुद्दा विचार योग्य नहीं है इसलिए वो इस पर कुछ ज्यादा नहीं कह पाएंगे।
यह भी पढ़ें: सुभाष बराला से पूछा ‘हाऊ इज दा जोश’ तो मिला यह जवाब
उम्मीदवारों के चयन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नवीन जयहिंद ने कहा कि किसी भी पैराशूट से उतरने वाले उम्मीदवार को आम आदमी पार्टी टिकट नहीं देगी।