Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

सोनीपत में कोहरे का कोहराम, 20 से 30 वाहनों में भीषण टक्कर से 25 लोग घायल

Written by  Arvind Kumar -- January 18th 2019 05:23 PM -- Updated: January 18th 2019 05:24 PM
सोनीपत में कोहरे का कोहराम, 20 से 30 वाहनों में भीषण टक्कर से 25 लोग घायल

सोनीपत में कोहरे का कोहराम, 20 से 30 वाहनों में भीषण टक्कर से 25 लोग घायल

सोनीपत। सोनीपत में कोहरे के कारण केजीपी पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। KGP पर 20 से 30 वाहन आपस में टकराने से करीब 25 लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर यमुना पुल के ऊपर हुआ है। यहां देखें वीडियो : आपस में टकराई दर्जनों गाड़ियां फिलहाल घायलों का उपचार अभी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हरियाणा में कोहरे ने इन दिनों कोहराम मचाया हुआ है। कोहरे के कारण प्रदेशभर में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।


Top News view more...

Latest News view more...