केएमपी पर रफ्तार का कहर, हादसे में 2 की मौत 3 गंभीर रूप से घायल
घटना को हादसा मान कार्रवाई कर रही पुलिस
पुलिस जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि ये सब अपनी कार में सवार होकर गुड़गांव से बहादुरगढ़ की ओर आ रहे थे। जब इनकी गाड़ी बहादुरगढ़ के डाबोदा गांव के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची तो उसकी टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोहतक के इस्माईला गांव निवासी महावीर और यूपी के हाथरस निवासी रहियाज के रूप में हुई है। पुलिस घटना को हादसा मानते हुए आईपीसी की धारा 174 के तहत मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : टैंपो चालक की गोली मारकर हत्या, घटना को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश