Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

डॉ. सहित परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद नहीं आई चैन की नींद

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- November 16th 2019 10:26 AM
डॉ. सहित परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद नहीं आई चैन की नींद

डॉ. सहित परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद नहीं आई चैन की नींद

फरीदाबाद। (सुधीर शर्मा) फरीदाबाद सेक्टर 7 में 9 नवंबर को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. समेत परिवार के 4 लोगों की हत्या करने वाले हत्यारे को पुलिस ने शिरडी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुकेश ने जुअे में हार के बाद हुए करीब 5 लाख के कर्ज को चुकाने के लिये दोस्त के पिता डॉ. के घर में चोरी करने का प्लान तैयार किया था। मगर उसने परिवार के सदस्यों को चोरी करते वक्त शोर मचाने पर चाकू से मार दिया और फिर खुद सुसाईड नोट लिखकर शिरडी भाग गया। [caption id="attachment_360274" align="aligncenter" width="700"]Arrest 2 डॉ. सहित परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद नहीं आई चैन की नींद[/caption] आरोपी से हत्या में प्रयोग किये गये चाकू और अन्य सामान बरामद किये गये हैं। साथ ही चोरी किए गये आभूषण और पैसों को भी रिकवर किया गया है। आरोपी मुकेश ने बताया कि मर्डर के बाद उसे पुलिस के पकड़ने जाने डर सताने लगा और उसने खुद सुसाईड नोट लिखा फिर शिरडी भाग गया, जहां वह कई रातों तक सो नहीं पाया। यह भी पढ़ें : पहले पत्नी फिर भाई और भतीजी पर चलाई गोली, उसके बाद जो हुआ… ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK