1500 करोड़ रुपए लोन लेने की तैयारी में है हिमाचल सरकार, नोटिफिकेशन जारी

प्रदेश सरकार जल्द ही 1500 करोड़ रुपए लोन लेने जा रही है। जिसके लिए वित्त विभाग द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

By  Rahul Rana March 17th 2023 04:05 PM

ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार जल्द ही 1500 करोड रुपए को लोन लेने जा रही है। बीते वीरवार को वित्त विभाग द्वारा इसकी नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। हालांकि 600 करोड़ रुपए का लोन 8 साल के लिए लिया जा रहा है। जबकि 900 900 करोड़ रुपए का दूसरा लोन अगले 10 साल की अवधि के लिए लिया जा रहा है। 

लोन के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आने वाली 21 मार्च को मुंबई में ऑक्शन किया जाएगा। जिसके बाद 23 मार्च को यह लोन क्लियर हो जाएगा। प्रदेश को यह लोन 2 किश्तों में मिलने वाला है। 

हालांकि इससे पहले फरवरी माह में सरकार ने 700 करोड़ रुपए के लोन के लिए भी अप्लाई किया था। लेकिन उस समय ब्याज अधिक होने के कारण ड्रॉप कर दिया गया था। ऐसे में अब कयास यह लगाए जा रहें हैं कि सरकार मार्च महीने के आखिर सप्ताह में एक बार फिर 700 करोड़ रुपए का लोन ले सकती है। गौरतलब है कि सत्ता में आने के बाद 31 मार्च तक सुक्खू सरकार 3 हजार करोड़ का कर्ज ले पाएगी। लोन मिलने के बाद सरकार इसमें से कुछ पैसा कर्मचारियों के वेतन और पेंशन भुगतान पर खर्च करेगी।

Related Post