Mon, Jun 29, 2026
Whatsapp

भगोड़ा आखिर कितने दिन भागेगा, कानून के हाथ लंबे होते है- अनुराग ठाकुर

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- April 23rd 2023 01:49 PM -- Updated: April 23rd 2023 01:52 PM
भगोड़ा आखिर कितने दिन भागेगा, कानून के हाथ लंबे होते है- अनुराग ठाकुर

भगोड़ा आखिर कितने दिन भागेगा, कानून के हाथ लंबे होते है- अनुराग ठाकुर

ब्यूरो: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है। अनुराग ठाकुर का कहना है कि अमृतपाल पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। लेकिन कानून के हाथ बहुत लंबे होते है। करीब 36 दिन बाद पुलिस ने उसे मोगा से गिरफ्तार किया है। 


अनुराग ठाकुर का कहना है कि एक भगोड़ा आखिर कितने दिन तक पुलिस से भागता रहता। हालांकि पंजाब पुलिस को उसे पकड़ने के लिए काफी समय लग गया। अगर वह उसे थोड़ा जल्दी पकड़ लेते तो अच्छा होता। 

आपको बता दें कि अनुराग ठाकुर जिला ऊना के मैड़ी जाने से पहले प्रागपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में थोड़ी देर के लिए रूके थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत कर उन्होंने यह बयान दिया। 

इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास अब भी समय है वह माफी मांगें और आगे बढ़ें। 

- PTC NEWS

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK