चैत्र नवरात्रे से पहले खुले शिकारी माता मंदिर के कपाट, पिछले 3 महीने से ढकी थी बर्फ

हिमाचल को देवी-देवताओं की धरती कहा जाता है। ऐसे में अब बर्फबारी के चलते शिकारी माता मंदिर के कपाट जो बंद किए गए थे। उन्हें नवरात्रों से पहले खोल दिया गया है।

By  Rahul Rana March 21st 2023 05:28 PM

ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश को देव भूमि कहा जाता है। सभी देवी-देवताओं की अलग-अलग मान्यता है। जिसके चलते प्रदेश के लोगों को देवताओं के प्रति गहरी आस्था और विश्वास है। 

कल से चैत्र नवरात्रे शुरू होने जा रहे हैं। सभी मंदिरों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इसी कड़ी के चलते जिला मंडी में जंजैहली से 18 किलोमीटर दूर शिकारी माता का मंदिर है। उसके कपाट खोल दिए गए हैं। आपको बता दें कि यह मंदिर 3359 मीटर की ऊंचाई पर बना है।  

बर्फबारी के कारण किया गया था बंद 

शिकारी माता का मंदिर काफी ऊंचाई पर है। ऐसे में वहां ठंड के शुरूआती महीनों में ही बर्फबारी हो जाती है। बर्फ गिरने के बाद मंदिर में श्रद्वालुओं का आना बंद कर दिया जाता है। ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। जिसके चलते मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। ऐसे में अब चैत्र नवरात्रे शुरू होने से पहले मंदिर के कपाट को खोल दिया गया है। ताकि यहां आने वाले लोग मंदिर के दर्शन कर सके। 

हालांकि अभी बर्फ पूरी तरह से पिघली नहीं है। लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते को पूरी तरह साफ कर दिया गया है। ऐसे में अब श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में कोई परेशानी नहीं होगी। 

Related Post