हिमाचल के पहाड़ों पर बिछी सफेद चांदी, मैदानों में बारिश

हिमाचल की पहाड़ियों ने इस समय सफेद चादर ओढ़ रखी है। बर्फ ने पहाड़ों को चारों तरफ से ढक रखा है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

By  Rahul Rana March 25th 2023 04:16 PM

ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। एक तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरवाट दर्ज की गई है। प्रदेश के पहाड़ी इलाके जैसे चंबा, कुल्लू-मनाली, लाहौल स्पीति और शिमला के पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है।  

यह भी पढ़े 

 https://up.ptcnews.tv/uttar-pradesh/up-news--pitbull-attack-on-9-year-old-child-case-registered-666 


मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी 

मौसम विभाग की माने तो अभी भी प्रदेश में बारिश होने की संभावना हैै। हालांकि मैदानी ईलाकों में आंधी और तूफान की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों पर हिमापत होने के भी आसार बताए गए हैं। 

किसानों बागवानों की बढ़ी चिंताएं

लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण किसानों और बागवानों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। उनकी फसल लगातार खराब होती जा रही हैं। सेबों की फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। 


Related Post