हिमाचल विधानसभा में विपक्ष ने हंगामा कर किया वॉकआउट, बोले सरकार ने प्रदेश की महिलाओं से बोला झूठ

हिमाचल विधानसभा में आज फिर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। हंगामा इतना बढ़ गया कि विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।

By  Rahul Rana March 23rd 2023 06:14 PM

ब्यूरो: हिमाचल विधानसभा में आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया और सदन के बाहर सरकार के बाहर जमकर नारेबाजी की। विधानसभा में आज मुख्यमंत्री सुक्खू ने अभी पूरे जवाब ही नहीं दिए थे कि विपक्ष ने सदन में हंगामा शुरू कर दिए। विपक्ष ने सरकार पर महिलाओं को गुमराह करने के आरोप लगाए। जिसके कुछ ही देर बाद उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया। 

1500 रुपए पर घिर रही है सरकार 

सदन में विपक्ष लगातार कांग्रेस सरकार को घेरने में लगा है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कई चुनावी वादे किए थे। लेकिन वह उन्हें अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। विपक्ष का कहना है कि सरकार ने 1500 रूपए के नाम पर महिलाओं को ठगा है। उन्होेंने अभी तक पैसे उनके खाते में नहीं डाले। 

इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू का कहना है था कि आने वाले चार सालों में सभी महिलाओं को पांच चरणों में 1500 रूपए दे दिए जाएंगे। अभी प्रदेश पर बहुत कर्ज चढ़ चुका है। 

17 मार्च को किया था बजट पेश 

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीती 17 मार्च को बजट पेश किया था। जिसके बाद 20 मार्च से बजट पर चर्चा जारी थी। सदन में भाजपा और कांग्रेस के 25 - 25 सदस्यों ने अपनी बात रखी थी। आपको बता दें कि चार दिन तक सदन में 10 घंटे 32 मिनट तक बजट पर चर्चा की गई। हालांकि 29 मार्च को बजट पास होना है। इस दौरान हंगामा होने के पूरे आसार हैं।  

Related Post