PTC News
Search
🔍 Search

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में नवरात्रों की धूम, जयकारे लगाते हुए बारिश में भीगते हुए मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्रों का आगाज हो चुका है। आज नवरात्रि का चौथा दिन है और श्रद्धालु बारिश में भी भारी संख्या में मंदिर पहुंच रहें हैं।

By  Rahul Rana March 25th 2023 12:16 PM

ब्यूरो: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्रे चल रहें हैं। आज नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के सभी स्वरूपों में मां कूष्मांडा का स्वरूप बहुत ही तेजस्वी है। मां कूष्मांडा सूर्य के समान तेज वाली है। ऐसा माना जाता है कि जब संसार में चारों ओर अंधियारा छाया था, तब मां कूष्मांडा ने ही अपनी मधुर मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। मां कूष्मांडा की पूजा से बुद्धि का विकास होता है। इसके साथ ही जीवन में निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है।

आज चौथे दिन भक्तों की संख्या में थोड़ा इजाफा देखा गया। सुबह 4 बजे ही श्रद्धालु लाइनों में दिखे। वहीं दूसरी तरफ आज ज्वालामुखी में बादल खूब जमकर बरसे । जिस वजह से श्रद्धालु भीगते हुए जयकारों के साथ ज्वालामुखी मन्दिर में पहुंचे। 

बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि दर्शन सुविधाजनक हुए कोई परेशानी नहीं हुई। इस मौके पर प्रसाशन के इंतजाम बेहतर दिखे। हालांकि बारिश में टेंट व वाटर प्रूफ टेंट की कमी नजर आई।

Related Post