Parliament Security Breach: कोर्ट ने 4 आरोपियों को 15 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली पुलिस को मिले अहस सबूत
ब्यूरोः संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में कोर्ट ने 4 आरोपियों को 15 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस को आरोपी नीलम, मनोरंजन डी, सागर शर्मा और अमोल शिंदे के पास अहम सबूत मिले हैं।
आरोपियों के खिलाफ मिले अहम सबूतः दिल्ली पुलिस
इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि चारों आरोपियों के पास कुछ अहम सबूत मिले हैं। इसको लेकर इन आरोपियों को कई जगहों पर जांच के लिए लेकर जाना है। साथ में पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं। पुलिस इन आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को चेक कर रही है।
ये है मामला
बता दें 13 दिसंबर को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद की सुरक्षा में चूक की घटना सामने आई थी। दो युवक लोकसभा की कार्यवाही के दौरान केन से पीले रंग का धुंआ निकालकर सदन में फैला दिया और नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने इन चारों आरोपियों को फौरन गिरफ्तार कर लिया। बता दें अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।