हरियाणा: 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ होने पर सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना जरूरी, आदेश जारी

देश के साथ- साथ प्रदेश में भी कोरोना के मामले बढ़ते नज़र आ रहे हैं। ऐसे में अब प्रदेश सरकारें भी सख्त होने लगी है। जिसके चलते अब सरकार ने भीड़ वाले इलाकों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

By  Rahul Rana April 9th 2023 10:35 AM

ब्यूरो: हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब प्रदेश सरकार भी सख्त होती दिख रही है। ताकि समय रहते कोरोना के मामलों को रोका जा सके। जिसके चलते अब सरकार ने भीड़ वाले इलाकों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार द्वारा जारी किए गए आर्डर में  यह लिखा है कि जहां भी 100 से ज्यादा लोग जमा होंगे वहां लोगों को मास्क लगाना जरूरी होगा। 

यहां देखें आर्डर 



स्वास्थ्य विभाग ने आर्डर जारी कर यह भी कहा है कि अगर आदेशों की पालना नहीं हुई तो लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि प्रदेश मंे पिछले 24 घंटे में कोरोना के 399 केस नए मिल हैं। इसके साथ एक्टिव मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ावा हो रहा है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1536 तक पहुंच गई है। 


एक तरफ जहां प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मौत के आंकड़ों में बढ़ौतरी हो रही है। हरियाणा में कोरोना से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें मौत का मामला एक यमुनानगर एक पंचकूला और एक गुरूग्राम से सामने आया है। ऐसे में अब यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। प्रदेश में पिछले 10 दिनों से रिकवरी रेट में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि विभाग ने अब टेस्टिंग बढ़ा दी है। 


कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने कल यानि 10 और 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें सभी अस्पतालों में कोरोना की तैयारियों को लेकर जायजा लिया जाएगा। 

Related Post