Thu, Dec 25, 2025
Whatsapp

पहलवानों को समर्थन देने जंतर-मंतर पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने जंतर-मंतर पर प्रर्दशन कर रहे खिलाड़ियों को समर्थन दिया है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- April 25th 2023 03:40 PM
पहलवानों को समर्थन देने जंतर-मंतर पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा

पहलवानों को समर्थन देने जंतर-मंतर पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा

ब्यूरो: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने जंतर मंतर पर प्रर्दशन कर रहे खिलाड़ियों को समर्थन दिया है। आपको बता दें कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। जिसके चलते खिलाड़ी पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं। गौरतलब है कि ज्यादातर पहलवान हरियाणा के रहने वाले हैं। 

 



हुड्डा का कहना है कि ये खिलाड़ी हमारे देश की शान हैं। इन्होंने हर बार देश के परचम को पूरी दुनिया में फहराया है। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को रोड पर आकर धरने पर बैठना पड़े बड़ी शर्मनाक बात है। खिलाड़ियों को न्याय मिलना चाहिए। क्योंकि उनकी मांग जायज है।

ऐसे में वो खुद राजनीति से ऊपर उठकर लगातार खिलाड़ियों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने बार-बार कुश्ती संघ पर लगे तमाम आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। खिलाड़ियों की शिकायतों पर सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK