हरियाणा के सोनीपत में दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट

हरियाणा के सोनीपत में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By  Rahul Rana April 10th 2023 01:50 PM

ब्यूरो: हरियाणा के सोनीपत में उस समय हड़कंप मच गया। जब बदमाशों ने मेहंदीपुर में सरेआम दिन-दहाड़े एक युवक की गोली मार की हत्या कर दी। जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया। उस समय युवक एक दुकान पर बैठा था।  

दो बदमाश अचानक आए और युवक पर एक के बाद एक गोलियां दागते गए। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। युवक की पहचान निवासी मेहंदपुर निखिल 26 वर्षीय के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर फरार हो गए। 



घटना की सूचना मिलते ही मौके पर निखिल के भाई और अन्य परिजन आ पहुंचे। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि गैंगवार के चलते निखिल को मौत के घाट उतारा गया है। पिछले कुछ दिन पहले गांव में कामी में भी एक मर्डर हुआ था। आपको बता दें कि निखिल पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पिछले कुछ दिनों से जमानत पर चल रहा था। मृतक निखिल के परिजनों ने भी यह आरोप लगाए हैं कि आपसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है।  

Related Post