केजरीवाल ने मांगा कांग्रेस और जेजेपी का साथ, कहा- भाजपा को हराने के लिए साथ लड़ें चुनाव
गौरतलब है कि जेजेपी और आम आदमी पार्टी में गठबंधन की चर्चाएं पिछले काफी दिन से चल रहीं थी। लेकिन गठबंधन किसी अंजाम तक नहीं पहुंच पाया। वहीं दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन ना होने से हरियाणा में भी दोनों दलों में गठबंधन के आसार कम नजर आ रहे हैं। ऐसे में केजरीवाल ने एक बार फिर से पहल करते हुए जेजेपी और कांग्रेस से साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही है। [caption id="attachment_269008" align="aligncenter" width="700"]देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में JJP, AAP और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर भाजपा हारेगी। राहुल गांधी जी इस पर विचार करें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 13, 2019
JJP की नेता नैना चौटाला ने अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है[/caption]
उधर JJP की नेता नैना चौटाला ने अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा को बदलना है तो BJP को हराने के लिए सभी को एक होना है तो सभी एक हो जाओ।
यह भी पढ़ें: बीजेपी नेताओं से मुलाकात की अटकलों को कुलदीप बिश्नोई ने नकारा, कही ये बात