बीजेपी नेताओं से मुलाकात की अटकलों को कुलदीप बिश्नोई ने नकारा, कही ये बात
आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कुलदीप की पार्टी हजकां का भाजपा से गठबंधन था। हजकां ने हिसार और सिरसा दो लोकसभा सीटों पर और भाजपा ने आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कुलदीप अपने हिस्से की दोनों सीटें हार गए थे। उसके बाद भाजपा ने हजकां से नाता तोड़ लिया था और दोनों दलों ने विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा। बाद में कुलदीप ने हजकां का कांग्रेस में विलय करते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था जताई थी। यह भी पढ़ें: नवीन जयहिंद बोले- हरियाणा की जनता ने सबको मौका दिया, एक हमें भी देंमैं पत्रकार और पत्रकारिता का बहुत सम्मान करता हूँ।आज कुछ अख़बारों में झूठी ख़बरें प्रकाशित हुई हैं,जिससे मेरी छवि को ठेस पहुँची है।ऐसी ग़ैर ज़िम्मेदारान ख़बरों की मुझे उम्मीद नहीं थी।मेरी किसी भाजपा नेता से कोई मुलाक़ात नहीं हुई है।Kindly refrain from publishing manipulative news pic.twitter.com/EARchSUc5F
— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) March 13, 2019