कुमारी सैलजा बोलीं- बरोदा उपचुनाव में भाजपा बैकफुट पर
सैलजा ने कहा कि लोगों को ऐसे सपने दिखाए जाते हैं, जो पूरे नहीं किए जा सकते हैं। 10 साल कांग्रेस पार्टी का शासन था। हर गांव में, हर शहर में, विकास हुआ था। सभी के हाथ में पैसा गया था। हर एक को विकास में हिस्सेदारी मिली थी।
[caption id="attachment_444166" align="aligncenter" width="700"]
कुमारी सैलजा बोलीं- बरोदा उपचुनाव में भाजपा बैकफुट पर[/caption]
उन्होंने भाजपा से पिछले 6 वर्षों का हिसाब मांगा और कहा कि भाजपा ने 6 वर्ष तक बरोदा की जनता की सुध नहीं ली। जिस गांव में हम जाते हैं सब कहते हैं कि तीन तारीख को वह भाजपा सरकार को आईना दिखाएंगे।
यह भी पढ़ें- सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर सीएम ने दी मनोहर सौगातें
[caption id="attachment_444167" align="aligncenter" width="700"]
कुमारी सैलजा बोलीं- बरोदा उपचुनाव में भाजपा बैकफुट पर[/caption]
सैलजा ने कहा कि युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वायदा किया गया था। लोगों को 15 लाख रुपए देने के वायदे किए गए थे। किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया गया था, लेकिन आप सभी इस बात के गवाह हैं कि इस सरकार ने किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया है। आज हरियाणा प्रदेश में जगह जगह कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। नई नौकरी तो दूर इस सरकार के द्वारा पुराने रोजगार ही छीने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कॉलेज से पेपर देकर बाहर निकली छात्रा की गोली मारकर हत्या
[caption id="attachment_444165" align="aligncenter" width="700"]
कुमारी सैलजा बोलीं- बरोदा उपचुनाव में भाजपा बैकफुट पर[/caption]
कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में इस समय महाजंगलराज है। रोजाना अखबार आपराधिक खबरों से भरे रहते हैं। आज हरियाणा प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। यह सरकार हरियाणा प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है।