भारत के 44% क्षेत्रफल और इसकी लगभग आधी आबादी पर शासन करती है बीजेपी
महाराष्ट्र में चुनावी परिणाम के बाद कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन करके सहयोगी शिवसेना ने सरकार बना ली और बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया। नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने के साथ ही भाजपा या एनडीए का विस्तार तेज़ हो गया। सितंबर 2013 में भाजपा ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया और अगले कुछ वर्षों तक पार्टी मुख्य तौर पर कांग्रेस की कीमत पर विभिन्न राज्यों में जीत हासिल करती रही।
2014 के लोकसभा चुनावों में प्रचंड जीत के साथ बीजेपी ने तब कांग्रेस को उन राज्यों से हटा दिया, जहां सबसे पुरानी पार्टी सत्ता में थी। सिर्फ बिहार को जहां नीतीश कुमार की जद (यू) और राजद ने 2015 में एक साथ चुनाव लड़ा था, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी थी। और दक्षिणी राज्य के राज्य अभी भी बीजेपी से बहुत दूर हैं।
हालांकि, 2018 के बाद से कुछ राज्यों में एनडीए की पकड़ भले ही कमजोर हुई है, लेकिन ही राष्ट्रीय स्तर पर इसका एकाधिकार लगभग वैसा ही बना हुआ है। वहीं, बीजेपी ने पूर्वोत्तर में अपने कदम मजबूती से जमा रखे हैं, लेकिन पिछले चार वर्षों में उसने कुछ बड़े राज्य गंवा दिए, जिसकी शुरुआत 2018 के विधानसभा चुनाव में कर्नाटक से हुई थी। उस वर्ष के अंत तक, भाजपा ने तीन और राज्यों—राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सत्ता भी गंवा दी, लेकिन बीजेपी ने बाद में मध्य प्रदेश और कर्नाटक में सत्ता हासिल कर ली थी।