Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, तय किए कार्यक्रम

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 04th 2019 09:51 AM -- Updated: February 04th 2019 09:53 AM
चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, तय किए कार्यक्रम

चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, तय किए कार्यक्रम

नई दिल्ली। भाजपा लोकसभा चुनाव देखरेख समिति की बैठक नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आयोजित हुई। प्रदेश लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। करीब सवा दो घण्टे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने स्पष्ट किया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी प्रदेशभर में कई कार्यक्रम करने जा रही है। [caption id="attachment_250639" align="aligncenter" width="448"]Anil Jain BJP भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने स्पष्ट किया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ नहीं होंगे।[/caption]
  • भाजपा के कार्यक्रमों की आगामी रूपरेखा
  • 10 फरवरी को गुरुग्राम, 16 को कुरुक्षेत्र और 25 को हिसार क्लस्टर की बैठक होगी।
  • हिसार क्लस्टर शक्ति केंद्र पालक और संबंधित लोकसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सम्बोधित करेंगे।
  • 13 से 20 फरवरी तक मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान चलेगा।
  • 4 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम में आमजन के साथ भारत के मन की बात-मोदी के साथ कार्यक्रम कर केंद्र के तैयार हो रहे संकल्प पत्र के लिए सुझाव लेंगे। इसके बाद
  • प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में संकल्प पत्र रथ जाएंगे।
  •  रणदीप सुरजेवाला बोले- खट्टर के अहंकार को तोड़ेगी कांग्रेस
  • 26 फरवरी को कमल ज्योति कार्यक्रम 100 स्थानों पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में आयोजित होंगे।
  • 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पूरे देश के कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री का संवाद होगा।
  • 2 मार्च को मोटर साइकिल रैली विधानसभा स्तर पर निकाली जाएगी।
यह भी पढ़ेंभाजपा विधायक पर लगा एक और जमीन घोटाले का आरोप

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव देखरेख समिति की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK