हाईटेंशन लाइन की वजह से घर पर हुआ ब्लास्ट, युवक झुलसा
परिवार का कहना है कि पूरे आर्दश नगर में 11000 हजार वोल्टेज हाईटेंशन लाइन घरों के करीब 30 फीट ऊपर से ही गुजर रही है। जिसके चलते पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।
कॉलोनी वालों का कहना है कि बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद जिसकी भी गलती पाई जाएगी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : गुरुग्राम हादसा: मकान मालिक का बेतुका बयान, कहा- ‘भूकंप’ की वजह से गिरी बिल्डिंग