Tue, Sep 15, 2026
Whatsapp

सैनी बोले- जीत के रूप में निकलेगा गठबंधन का नतीजा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 11th 2019 05:28 PM -- Updated: February 11th 2019 05:30 PM
सैनी बोले- जीत के रूप में निकलेगा गठबंधन का नतीजा

सैनी बोले- जीत के रूप में निकलेगा गठबंधन का नतीजा

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) सांसद राजकुमार सैनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बसपा कार्यकर्ताओं की पहली संयुक्त बैठक में पहुंचे। सांसद सैनी ने इस दौरान कहा कि 17 फरवरी को पानीपत के मैदान में दोनों पार्टियों का संयुक्त कार्यकर्ता महासम्मेलन होगा जिसकी तैयारियों के लिए आज बैठक की जा रही है। [caption id="attachment_254685" align="aligncenter" width="281"]Rajkumar Saini दोनों पार्टियों में समान भाव के लोग : सैनी[/caption] सांसद सैनी ने कहा कि दोनों पार्टियों में समान भाव के लोग हैं और इच्छा हुई कि मिलकर काम करें तो गठबंधन हो गया। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन का नतीजा जीत के रूप में सामने आएगा। [caption id="attachment_254687" align="aligncenter" width="448"]Meghraj लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बसपा का गठबंधन मजबूत : मेघराज[/caption] इस मौके पर बसपा पार्टी के वरिष्ठ नेता मेघराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा बहुत ही मजबूत गठबंधन हुआ है और इस गठबंधन को बसपा सुप्रीमो मायावती का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन की यह पहली बैठक है ताकि कार्यकर्ताओं का आपस में परिचय हो जाए। यह भी पढ़ें: ओपी चौटाला का दावा- उनकी सरकार बनी तो युवाओं को देंगे रोजगार
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK