Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

बुलेटप्रूफ जैकेट को भेदकर निकली गोली, जेब में रखे पर्स ने बचा ली जान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- December 22nd 2019 01:17 PM
बुलेटप्रूफ जैकेट को भेदकर निकली गोली, जेब में रखे पर्स ने बचा ली जान

बुलेटप्रूफ जैकेट को भेदकर निकली गोली, जेब में रखे पर्स ने बचा ली जान

लखनऊ। यूपी के फिरोजाबाद में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी को गोली मारी गई। पुलिसकर्मी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखा था लेकिन गोली उसे भेदकर अंदर जा पहुंची। इसे पुलिसकर्मी की किस्मत कहे या कुछ और कि गोली उसके पर्स में रखे सिक्कों में लग गई। जिससे उसकी जान बच गई। दरअसल पुलिसकर्मी विजेंद्र कुमार ने पर्स को शर्ट की जेब में रखा था। ऐसे में एक गोली बुलेटप्रूफ जैकेट को भेदते हुई पर्स में जा लगी। विजेंद्र ने बताया कि पर्स में कई सिक्के थे। जिसकी वजह से गोली सिक्कों को नहीं भेद पाई और उसकी जान बच गई। विजेंद्र कुमार का कहना है कि उसे वास्तव में ऐसा लग रहा है कि यह उसका दूसरा जीवन है। यह भी पढ़ें: रणजीत चौटाला का ऐलान, बीजेपी से लड़ेंगे अगला चुनाव ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK