फतेहाबाद। (सतीश अरोड़ा) क्रूरता की सभी हदों को पार करते हुए हैवान बने इंसानों ने एक ऊंट को अधमरा कर दिया। ऊंट को रस्सियों से बांधकर लोगों ने उसपर बेरहमी से लाठियां बरसाई और तब तक नहीं रूके जब तक ऊंट कराहकर बैठ नहीं गया।
इस पूरे घटनाक्रम का मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना डाला और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है।
यह भी पढ़ें : जिसे लोग मरा हुआ समझ रहे थे, वो जिंदा बच गया (Pics)
बताया जा रहा है कि वीडिया फतेहाबाद का है। जिसे लेकर पीपल फ़ॉर एनिमल्स संस्था के जिला अध्यक्ष विनोद कडवासरा ने एसपी को शिकायत दी है और बेजुबान पर क्रूरता करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।