Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

CM मनोहर लाल का अशोक तंवर पर निशाना: बोले- ऐसे महत्वाकांक्षी लोग सिर्फ दर-दर भटकते हैं

Written by  Vinod Kumar -- April 04th 2022 05:49 PM
CM मनोहर लाल का अशोक तंवर पर निशाना: बोले- ऐसे महत्वाकांक्षी लोग सिर्फ दर-दर भटकते हैं

CM मनोहर लाल का अशोक तंवर पर निशाना: बोले- ऐसे महत्वाकांक्षी लोग सिर्फ दर-दर भटकते हैं

पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी पड़ोसी हरियाणा में अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गई है। आप में आज हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं टीएमसी नेता अशोक तंवर शामिल हुए। तंवर को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली में पार्टी में शामिल कराया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अशोक तंवर के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर कहा कि इस प्रकार के महत्वाकांशी लोग दर-दर भटकते हैं। इनमें केवल अशाक तंवर का ही उदाहरण नहीं हैं, बहुत उदाहरण हैं, जिनको ठीक दिशा में काम करने का अभ्यास नहीं है। उसको कोई सत्ता देता भी नहीं है। ऐसे ही घूम-घूम कर रह जाते हैं। अशोक तंवर कांग्रेस से तृणमूल कांग्रेस में गए और अब आप में जाने की घोषणा कर चुके हैं। TMC, ashok tanwar, aam aadmi party, delhi वहीं, अशोक तंवर के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद आप ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा के पूर्व सांसद और हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। TMC, ashok tanwar, aam aadmi party, delhi अशोक तंवर ने आप ज्वाइन करने के बाद ट्वीट में कहा कि जनप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में जनहित में किए जा रहे कार्यों ने मुझे आम आदमी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है। मैं जनता की आवाज उठाना जारी रखते हुए पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। 2021 में ज्वाइन की थी टीएमसी अशोक तंवर ने 23 नवंबर 2021 को टीएमसी ज्वाइन की थी। उनके टीएमसी छोड़ने की बात समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिख दी है। तंवर जब कांग्रेस में थे तब उनकी गिनती पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबियों में हुआ करती थी। अशोक तंवर को राहुल ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया था। टिकट वितरण में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दिया था और कांग्रेस प्रमुख के आवास दस जनपथ के बाहर प्रदर्शन भी किया था। अब अशोक तंवर आप में शामिल हो गए हैं।


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...