Advertisment

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद कार्गो प्लेन के हो गए दो टुकड़े, चालक दल की बची जान

author-image
Vinod Kumar
New Update
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद कार्गो प्लेन के हो गए दो टुकड़े, चालक दल की बची जान
Advertisment
कोस्टा रिका में गुरुवार को आपातकालीन लैंडिंग के दौरान एक कार्गो हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। Costa Rica के Juan Santa Maria इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये हादसा हुआ। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रुप से बंद कर दिया गया था। पीले रंग के इस विमान से धुआं निकल रहा था क्योंकि वह लैंड करते वक्त रनवे पर फिसल गया था और पीछे के पहियों के बाद से टूट गया था। हालांकि स्थिति की जानकारी देते हुये कोस्टा रिका के अग्निशामक प्रमुख ने कहा कि चालक दल के दो सदस्य सही सलामत हैं। यहां के स्थानीय रेड क्रास कार्यकर्ता के अनुसार ग्वाटेमाला के इन पायलेटों की जोड़ी को चिकत्सा जांच के लिए एहितयात के तौर पर अस्पताल भेजा गया था। वास्केज ने कहा कि पायलट को थोड़ी चोटें आईं थी लेकिन दोनों ही चालक होश में थे और उन्हें सबकुछ स्पष्ट रुप से याद था। DHL, Boeing 757, Juan Santamaria Airport, Costa Rica, Cargo plane
Advertisment
चालक दल ने मांगी थी आपातकालीन लैंडिंग की इजाजत यह दुर्घटना सुबह 10:30 बजे हुई थी। जब बोइंग विमान संख्या -757 विमान ने जुआन संतामारिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। जिसने लगभग 25 मिनट के बाद एक तकनीकि खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग की इजाजत मांगी थी। चालक दल ने स्पष्ट रूप से एयरपोर्ट पर स्थानीय अधिकारियों को हाइड्रोलिक की समस्या के प्रति सचेत किया था। DHL, Boeing 757, Juan Santamaria Airport, Costa Rica, Cargo plane प्लेन के हुए दो टुकड़े जर्मनी की कंपनी DHL का पीले रंग का यह विमान जब जमीन पर आया तो इसमें से धुआं निकल रहा था। बताया जा रहा है कि यह रनवे से फिसल गया था और फिर विमान के पीछे वाले पहियों के पास से दो टुकड़ों में टूट गया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट शाम छह बजे तक बंद रहा था। DHL, Boeing 757, Juan Santamaria Airport, Costa Rica, Cargo plane-
cargo-plane dhl boeing-757 juan-santamaria-airport costa-rica
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment