Thu, Oct 1, 2026
Whatsapp

महाराष्ट्र में बीजेपी के स्टीकर लगे कुत्ते को पुलिस ने पकड़ा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 30th 2019 11:09 AM -- Updated: April 30th 2019 11:21 AM
महाराष्ट्र में बीजेपी के स्टीकर लगे कुत्ते को पुलिस ने पकड़ा

महाराष्ट्र में बीजेपी के स्टीकर लगे कुत्ते को पुलिस ने पकड़ा

मुंबई। चौथे चरण के मतदान के दिन महाराष्ट्र से अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल यहां पुलिस ने बीजेपी का प्रचार कर रहे कुत्ते को पकड़ लिया। पकड़े गए कुत्ते के शरीर पर बीजेपी के स्टीकर लगे थे। जिनपर ‘मोदी लाओ, देश बचाओ’ लिखा था। कुत्ते के साथ उसका मालिक भी था। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुत्ते और उसके मालिक को पकड़ लिया। एक अधिकारी ने बताया पुलिस ने नगर निकाय से कुत्ते को अपने पास रखने को कहा है। [caption id="attachment_289231" align="alignleft" width="279"]PM Modi 1 कुत्ते के शरीर पर ‘मोदी लाओ, देश बचाओ’ के स्टीकर लगे थे[/caption] आपको बता दें कि मतदान वाले दिन चुनाव प्रचार करने पर पूर्ण तरह से प्रतिबंध रहता है। यह भी पढ़ें : यहां नेता जी नहीं उनका पुतला मांग रहा वोट, यकीन नहीं होता तो देखें वीडियो
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK