चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक की रिलीज पर लगाई रोक
चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक की रिलीज पर लगाई रोक[/caption]
साथ ही चुनाव आयोग ने ये भी कहा है कि लोकसभा चुनावों के बीच जितनी भी बायोपिक रिलीज हो रही हैं, उनके लिए भी एक कमेटी बनेगी। रिव्यू के बाद ही ऐसी फिल्म रिलीज होने की इजाजत दी जाएगी।
पीएम नरेंद्र मोदी की इस बायोपिक में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है। लेकिन चुनाव के दौरान विपक्षी दलों की शिकायत पर आचार संहिता के स्पष्ट उल्लंघन होने से चुनाव आयोग ने पीएम मोदी की बायोपिक के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें : उर्मिला मातोंडकर पर हिन्दू-विरोधी टिप्पणी का आरोप, भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस में की शिकायत