हरियाणा में ईवीएम, वीवीपैट की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय घेरा
ईवीएम की सुरक्षा के लिए लगाई गई सिक्योरिटी के बारे में बताते हुए विर्क ने बताया कि स्ट्रांग रूमों के पास त्रिस्तरीय सुरक्षा की गई है। पहली पंक्ति में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को स्ट्रांग रूमों के बाहर तैनात किया गया है तथा हरियाणा सशस्त्र पुलिसबल के जवान दूसरी पंक्ति में तैनात हैं। इसी प्रकार, तीसरी पंक्ति में जिला पुलिस के जवान ईवीएम की सिक्योरिटी में डटे हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 59 अलग-अलग स्थानों पर 90 स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं।
[caption id="attachment_352385" align="aligncenter" width="700"]
हरियाणा में ईवीएम, वीवीपैट की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय घेरा[/caption]
विर्क ने कहा चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा प्रबंधों, पुलिस की तैनाती व जब्त की गई अवैध सामान की जानकारी लगातार सांझी की गई, जिसका उदेश्य पुलिस की उपस्थिति के साथ लोगों को आश्वस्त कर असामाजिक तत्वों के मन में भय पैदा करना था। इससे मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि राज्य में निर्धारित स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को मतगणना के लिए 24 अक्टूबर को खोला जाएगा।
यह भी पढ़ें : हरियाणा डीजीपी ने थपथपाई जवानों की पीठ, शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने पर दी बधाई
---PTC NEWS---