Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

कांग्रेस विधायक वजीर खान के बेटे की शादी में लोगों को नॉन वेज खाना पड़ा महंगा, आधा गांव हो गया फूड प्वाइजनिंग का शिकार

Written by  Vinod Kumar -- March 05th 2022 04:15 PM
कांग्रेस विधायक वजीर खान के बेटे की शादी में  लोगों को नॉन वेज खाना पड़ा महंगा, आधा गांव हो गया फूड प्वाइजनिंग का शिकार

कांग्रेस विधायक वजीर खान के बेटे की शादी में लोगों को नॉन वेज खाना पड़ा महंगा, आधा गांव हो गया फूड प्वाइजनिंग का शिकार

गुजरात में महेसाणा जिले के सवाला गांव में शुक्रवार को कांग्रेसी नेता वजीर खान के बेटे शाहरूख की शादी का भोज था। इस भोज में ग्रामीणों को भी आमंत्रित किया गया था। ग्रामीणों ने शादी में जमकर खाने का लुत्फ उठाया, लेकिन कई लोगों को ये दावत महंगी पड़ गई। बताया जा रहा है कि शादी में नॉनवेज खाने से 1200 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। खाना खाने के कुछ समय बाद ही लोगों को उल्टी-दस्त होने लगी और देखते ही देखते अस्पतालों में मरीजों की लाइन लग गई। देर रात से ही मरीज अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए थे। Food poisoning to 1200 people who eat non veg at the wedding reception of Congress MLA Wazir Khan son विसनगर और महेसाणा जिले के सरकारी अस्पताल फुल हो जाने के बाद मरीजों को ऊंझा, खेरालू, वडनगर और गांधीनगर के सिविल अस्पतालों में भर्ती करवाया है। सवाला गांव की पूरी आबादी ही तीन हजार के करीब है।घटना की सूचना मिलते ही तड़के सुबह स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने गांधीनगर में सिविल अस्पताल का दौरा किया। इसके साथ ही अन्य जगहों के अधिकारियों और सिविल अस्पतालों के डॉक्टरों से बात की। साथ ही मरीजों को सही ढंग से इलाज देने के आदेश भी दिए। Food poisoning to 1200 people who eat non veg at the wedding reception of Congress MLA Wazir Khan son कांग्रेस विधायक वजीर खान के बेटे शाहरुख की शादी में वेज और नॉनवेज की अलग-अलग व्यवस्था थी। फूड प्वाइजनिंग के शिकार वही 1225 लोग हुए हैं, जिन्होंने नॉनेवेज खाया था। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक शादी समारोह में परोसे गए भोजन के नमूने फरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर से जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। Food poisoning to 1200 people who eat non veg at the wedding reception of Congress MLA Wazir Khan son महेसाणा के जिला कलेक्टर उदित अग्रवाल ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कुल 1225 मरीज भर्ती हुए थे। इलाज के लिए देर रात को ही अन्य अस्पतालों के डॉक्टर स्टाफ का इंतजाम कर लिया गया था। इलाज में सुधार होने पर करीब 75 फीसदी मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि कई मरीजों का अभी भी सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


Top News view more...

Latest News view more...