हरियाणा रोडवेज की बस व डंपर की जोरदार टक्कर, कई लोग घायल
हरियाणा रोडवेज की बस व डंपर की जोरदार टक्कर, कई लोग घायल[/caption]
आपको बता दें कि यह हादसा पिहोवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर लगभग 6:00 बजे का है। अंधेरा होने के कारण अचानक हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर की आंखों में लाइट लगने से साइड में खड़े डंपर से टक्कर लग गई। जिस कारण यात्रियों को काफी चोटें आई हैं और हरियाणा रोडवेज की बस व डंपर को भी काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जख्मी लोगों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 10 से ज्यादा की मौत 25 घायल
---PTC NEWS---