Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

भाजपा के खिलाफ श्वेत पत्र लाएगी कांग्रेस सरकार, चार साल में सभी गारंटी पूरी करने का किया दावा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अब भाजपा के खिलाफ श्वेत पत्र लाने का समय आ गया है ताकि आमजन को पता चले कि जनता पर कितना कर्ज थोपा गया है।

Written by  Shivesh jha -- March 02nd 2023 02:26 PM
भाजपा के खिलाफ श्वेत पत्र लाएगी कांग्रेस सरकार, चार साल में सभी गारंटी पूरी करने का किया दावा

भाजपा के खिलाफ श्वेत पत्र लाएगी कांग्रेस सरकार, चार साल में सभी गारंटी पूरी करने का किया दावा

हिमाचल में सरकार परिवर्तन के बाद पहले बजट सत्र से पूर्व राजनीतिक माहौल गर्म होने लगा है। जहां एक ओर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने कमर कस ली है तो वहीं अब सरकार ने विपक्षी पार्टी भाजपा के खिलाफ श्वेत पत्र लाने की बात कही है।

गुरुवार को अचानक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश में आर्थिक बदहाली फैलाने का काम किया है और 75 हजार करोड़ का कर्ज प्रदेश के ऊपर लाद दिया है।


उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने श्वेत पत्र लाने का फैसला किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकार की फाइनेंशियल मिसमेनेजमेंट के श्वेत पत्र को हम जनता के बीच ले जाएंगे ताकि सच्चाई आमजन तक पहुँच सके।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि अब हरेक महीने एक दिन कार्यकर्ताओं कि समस्या सुनने के लिए राज्य मंत्रिमंडल का एक सदस्य कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद रहेगा।

भाजपा के हमलों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हर गारंटी समय से पहले पूरी होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर गारंटी को 5 साल में नहीं बल्कि 4 साल में पूरा करके दिखाएगी।

- With inputs from agencies

adv-img
  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...