जींद: हरियाणा के खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। 5 महिला खिलाड़ी जॉर्डन में होने वाली हैंडबाल एशियन वुमन चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। ये पांचों खिलाड़ी भारतीय महिला टीम का हिस्सा हैं और पहला मुकाबला भारत और कुवैत के बीच 7 फरवरी को यानि कल होना है। हरियाणा के खिलाड़ी टीम का हिस्सा होने से हरियाणा के खेल प्रेमियों में भी उत्साह बना हुआ है।जींद हैंडबाल क्लब के कोच चिराग ढांडा ने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा हैं और ये हमारे लिए ख़ुशी की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी और भारतीय टीम दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करेंगे और देश के लिए जरूर पदक लेकर आएंगे।