Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

हरियाणा में नॉन जाट फार्मूले पर BJP का फिर से फोकस, सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बना OBC वोट को साधने की कोशिश

कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा का बीजेपी नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Written by  Rahul Rana -- October 28th 2023 01:37 PM
हरियाणा में नॉन जाट फार्मूले पर BJP का फिर से फोकस, सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बना OBC वोट को साधने की कोशिश

हरियाणा में नॉन जाट फार्मूले पर BJP का फिर से फोकस, सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बना OBC वोट को साधने की कोशिश

ब्यूरोः कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा का बीजेपी नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नायब सैनी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं और बीजेपी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चे के उपाध्यक्ष भी हैं।

आपको बता दें कि पहली बार के सांसद सैनी की नियुक्ति से पार्टी को ओबीसी समुदाय के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिल सकती है। क्योंकि जाटों का समर्थन बड़े पैमाने पर कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के बीच बंटा हुआ है। गौरतलब है कि जाट राज्य में सबसे अधिक आबादी वाला समुदाय है। 


बीजेपी पहले से ही जेजेपी के साथ गठबंधन में है। जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं। आपको बता दें कि हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले साल ही पूरे देश में आम चुनाव भी हैं। ऐसे में बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

वहीं हरियाणा बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष ओपी धनखड़ को बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। धनखड़ को जुलाई 2020 में बीजेपी की हरियाणा इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था, और उन्होंने इस साल जुलाई में अपना कार्यकाल पूरा किया है।

गौरतलब है कि हरियाणा में अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) गैर जाट वोट बैंक फार्मूले पर ही फोकस करने वाली है। संगठन में बदलाव कर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने यह संदेश दे दिया है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...