Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

Haryana: रोहतक पहुंच केजरीवाल ने BJP -CONGRESS पर साधा निशाना, बोले- 2024 में बनेगी AAP की सरकार

रविवार को रोहतक में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस समारोह में आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल हुए।

Written by  Rahul Rana -- November 05th 2023 05:15 PM
Haryana: रोहतक पहुंच केजरीवाल ने BJP -CONGRESS पर साधा निशाना, बोले- 2024 में बनेगी AAP की सरकार

Haryana: रोहतक पहुंच केजरीवाल ने BJP -CONGRESS पर साधा निशाना, बोले- 2024 में बनेगी AAP की सरकार

ब्यूरो : रविवार को रोहतक में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस समारोह में आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। मंच से अरविंद केजरीवाल ने 2024 में हरियाणा में आप पार्टी की सरकार बनने का दावा किया। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। 

हरियाणा के रोहतक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि देश को प्रधानमंत्री मोदी नहीं, बल्कि उनके दोस्त चला रहे हैं। अगर पीएम मोदी दोस्त को छोड़ देंगे तो मैं उनका साथ दूंगा। केजरीवाल रविवार को रोहतक में आम आदमी पार्टी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। हालांकि किसी वक्ता ने न तो एसवाईएल का मंच से जिक्र किया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समारोह में नहीं पहुंचे। समारोह को प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, अशोक तंवर व अनुराग ढांडा ने भी संबोधित किया। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। 11 हजार कार्यकर्ताओं को पार्टी की तरफ से शपथ दिलाई गई। वहीं इसके अलावा नवीन जयहिंद को पुलिस ने समारोह स्थल तक नहीं पहुंचने दिया। 


केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस अब हरियाणा पर है। इसके लिए पार्टी ने सियासी गतिविधियों का केंद्र रोहतक को बनाया है। राजनीति में कहा जाता है कि रोहतक से दिया जाने वाला सियासी संदेश पूरे प्रदेश की राजनीति को प्रभावित करता है। इतना ही नहीं, राजनीतिक दलों के लिए रोहतक हमेशा से राजनीतिक तौर पर केंद्र बिंदु रहा है। रोहतक ने सर छोटूराम से लेकर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा रोहतक से ही रहे हैं। ताऊ देवीलाल ने तीन बार रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ा। 10 साल मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अब 2014 से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी जन्म रोहतक जिले में ही हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम 36 बिरादरी के हैं। उन्होंने कहा कि एक कहते हैं हम जाटों की पार्टी है, एक नॉन जाट की, हम तो 36 बिरादरी के हैं।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...