Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

Himachal: अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लड़ूगीं लोकसभा चुनाव- कंगना रणौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत के एक बयान ने हिमाचल प्रदेश की सियासत गरमा दी है।

Written by  Rahul Rana -- November 04th 2023 12:30 PM
Himachal: अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लड़ूगीं लोकसभा चुनाव- कंगना रणौत

Himachal: अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लड़ूगीं लोकसभा चुनाव- कंगना रणौत

ब्यूरो : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत के एक बयान ने हिमाचल प्रदेश की सियासत गरमा दी है। बीते दिनों देवभूमि से संबंध रखने वाली कंगना ने द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया में बयान दिया कि अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। कंगना के इस बयान को महाराष्ट्र और हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से जोड़कर देखा जा रहा है। मंडी की बात करे तो यह हिमाचल की इकलौती ऐसी लोकसभा सीट है, जिस पर कांग्रेस काबिज है।

अब कंगना के बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि भारतीय जनता पार्टी कंगना रणौत को मंडी सीट से मैदान में उतार सकती है। साल 2021 में भी कंगना को मंडी सीट से उप चुनाव लड़ाने की चर्चाएं शुरू में तेज हुई थी। लेकिन तब पार्टी ने सैनिक परिवारों का वोट भुनाने की मंशा से मंडी से ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के बावजूद खुशहाल सिंह चुनाव हार गए और छह बार के CM दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम की लहर में उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं।


हालांकि पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी मंडी लोकसभा सीट से उतारे जाने की चर्चाएं है। इस बीच आए कंगना रणौत के बयान ने सबको चिंतन पर मजबूर किया है। कंगना हिमाचल के मंडी से संबंध रखती है और कुल्लू में कंगना ने अपना घर बना रखा है। मंडी व कुल्लू दोनों जिले मंडी संसदीय क्षेत्र में पड़ते है। इसलिए पार्टी उन पर दांव खेल सकती है।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...