Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

हिमाचल: कांग्रेस सरकार और संगठन में सियासी घमासान, प्रतिभा सिंह बोली मुझे एक साल के जश्न की जानकारी नहीं

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सियासी हमले के बाद कांग्रेस का अंतर युद्ध खुलकर सामने आ गया है।

Written by  Rahul Rana -- December 05th 2023 04:17 PM
हिमाचल: कांग्रेस सरकार और संगठन में सियासी घमासान, प्रतिभा सिंह बोली मुझे एक साल के जश्न की जानकारी नहीं

हिमाचल: कांग्रेस सरकार और संगठन में सियासी घमासान, प्रतिभा सिंह बोली मुझे एक साल के जश्न की जानकारी नहीं

शिमला:  हिमाचल कांग्रेस सरकार और संगठन में सियासी घमासान शुरू हो गया है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सियासी हमले के बाद कांग्रेस का अंतर युद्ध खुलकर सामने आ गया है। सीएलपी बैठक में न बुलाए जाने और एक साल के जश्न को लेकर प्रतिभा ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष  प्रतिभा सिंह ने सरकार से नाराजगी जताते हुए संगठन को नजर अंदाज करने के आरोप लगाए हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि एक साल के समोराह के बारे में उनको ज्यादा जानकारी नहीं है और न ही उनको भरोसे में लिया गया है।


प्रतिभा सिंह ने कहा है कि आखिर सरकारें भी संगठन से बनती हैं। संगठन के काम करने से ही कांग्रेस सरकार प्रदेश में बन पाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वंय संगठन से उभरे हैं और वे हर बार कहते हैं कि वह एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में रहे हैं और आज मुख्यमंत्री हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे चाहती थी कि मुख्यमंत्री संगठन को मजबूती दे, इससे संगठन के कार्यकर्ताओं को भी मनोबल बढ़ना था। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में अगर इस तालमेल को हम बनाए रखेंगे तो इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह आएगा और चुनाव का सामना मजबूती से कर पाएंगे।

दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के पीटरहॉफ में विधायक दल की मीटिंग बुलाई। इसमें सभी विधायकों को बुलाया गया। मगर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को इसकी जानकारी नहीं दी गई और अब एक साल के जश्न की जानकारी न देने को लेकर प्रतिभा नाराज है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...