Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप जारी, ठंड से ठिठुरे लोग...रेलवे ने 216 ट्रेनों को किया रद्द

उत्तर भारत में कोहरे के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त दिख रहा है। कोहरा बढ़ने के कारण ठंड में भी भारी इजाफा हुआ है। दिल्ली, हरियाणा,पंजाब,यूपी,बिहार समेत झारखंड में कोहरे के कारण जन जीवन पर खासा असर पड़ा है। भारतीय रेलवे ने गुरुवार यानी आज 22 दिसंबर को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

Written by  Vinod Kumar -- December 22nd 2022 12:35 PM -- Updated: December 22nd 2022 12:36 PM
उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप जारी, ठंड से ठिठुरे लोग...रेलवे ने 216 ट्रेनों को किया रद्द

उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप जारी, ठंड से ठिठुरे लोग...रेलवे ने 216 ट्रेनों को किया रद्द

उत्तर भारत में कोहरे के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त दिख रहा है। कोहरा बढ़ने के कारण ठंड में भी भारी इजाफा हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा लेते नजर आए। इसके साथ ही विजिविलिटी कम होने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही कम हो गई है।

कोहरे के कारण सड़क हादसों की संभावनाए बढ़ गई है। दुर्घटना के खतरे को देखते हुए गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। कुछ मिनटों का सफर घंटों में पूरा हो रहा है। दिल्ली, हरियाणा,पंजाब,यूपी,बिहार समेत झारखंड में कोहरे के कारण जन जीवन पर खासा असर पड़ा है। कोहरे के कारण सड़कों और बाजारों में चहल-पहल सुबह के समय कम नजर आई।


कोहरे के बीच लोगों को हड्डियां कंपा देने वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। भारतीय रेलवे ने गुरुवार यानी आज 22 दिसंबर को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार आज कुल 216  ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों को रद्द करने के पीछे का कारण घने कोहरे और धुंध बताया गया हैं। लोग रद्द हुई ट्रेनों की सूची रेलवे की वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर देख सकते हैं।

वहीं, कोहरे के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक सरसों, गेहू, आलू, मटर जैसी फसलों को कोहरे से बचाने के लिए गंधक का स्प्रे करें। इससे फसलों का कोहरे से बचाव होगा साथ ही पौधों में लौह एवं रासायनिक तत्व भी बढ़ेंगे। ये पौधों को रोगों से लड़ने में सहायक होते हैं।  

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...