Sat, Jul 27, 2024
Whatsapp

हिमाचल में बनेगी बीजेपी की सरकार, सीएम का सपना देख रहे कांग्रेस के लोग हार रहे चुनाव: जयराम ठाकुर

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 03rd 2022 06:26 PM -- Updated: December 03rd 2022 06:28 PM
हिमाचल में बनेगी बीजेपी की सरकार, सीएम का सपना देख रहे कांग्रेस के लोग हार रहे चुनाव: जयराम ठाकुर

हिमाचल में बनेगी बीजेपी की सरकार, सीएम का सपना देख रहे कांग्रेस के लोग हार रहे चुनाव: जयराम ठाकुर

बिलासपुर/मुकेश: हिमाचल में अब राजनैतिक पार्टियों को चुनावी नतीजों (himachal result) का इंतजार है। नतीजों से पहले ही पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही हैं। शिमला से धर्मशाला जाते समय हिमाचल के सीएम जयराम घुमारवीं में लोक निर्माण विश्राम गृह में रुके। इस दौरान उन्होंने हिमाचल में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसा है।

पत्रकारों के साथ बात करते हुए मुख्यमत्री ने कहा कि आठ दिसंबर को चुनाव परिणाम आने वाले हैं। इसमें बीजेपी सता में वापस आने वाली है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री का सपना पालने वाले लोग चुनाव हार रहे हैं। इस बार विपक्ष के बहुत से लोग विधानसभा में भी नहीं पहुंच पाएंगे। अपने आप को मुख्यमंत्री का दावेदार बताने वाले लोग बहुत से लोग चुनाव हार रहे हैं।


बता दें कि हिमाचल के विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। चुनावों के नतीजे आठ दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनावों के साथ ही आएंगे। एक तरफ जहां बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने का दावा कर रही है। वहीं, कांग्रेस सत्ता में वापसी का सपना देख रही है। 1985 से लेकर अब तक कोई भी सरकार रिपीट नहीं हो पाई है। इसी के चलते कांग्रेस सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है। कांग्रेस पार्टी में सीएम पद के कई दावेदार हैं। ये सभी दावेदार दिल्ली के कई चक्कर लगाए जा चुके हैं। 

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK