Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

डेढ़ साल बाद विदेश से लौटा पति तो पत्नी को गोद में था एक माह का बच्चा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- November 23rd 2019 04:16 PM -- Updated: November 23rd 2019 04:18 PM
डेढ़ साल बाद विदेश से लौटा पति तो पत्नी को गोद में था एक माह का बच्चा

डेढ़ साल बाद विदेश से लौटा पति तो पत्नी को गोद में था एक माह का बच्चा

लखनऊ। डेढ़ साल बाद विदेश से लौटे शख्स के पैरों तले जमीन उस समय खिसक गई जब उसने अपनी पत्नी की गोद में एक महीन का बच्चा देखा। पति ने पत्नी से जब पूछा तो उसने हैरान करने वाली बात कही। पत्नी ने बताया कि उसके भाई ने बहाने से घर बुलाकर उसके साथ गलत काम किया और वो गर्भवती हो गई। [caption id="attachment_363007" align="aligncenter" width="700"]Child 2 (1) डेढ़ साल बाद विदेश से लौटा पति तो पत्नी को गोद में था एक माह का बच्चा[/caption] पीड़िता ने लोक लाज के कारण यह घटना किसी को नहीं बताई। लेकिन जब उसने बच्चे को जन्म दिया तो लोगों ने ऊंगली उठाना शुरू किया और इसकी जानकारी पति को दी। जिसके बाद पति विदेश से लौटा। अब पत्नी और पति ने इस हैवानियत को लेकर पुलिस में शिकायत दी है। जिसके बाद इसे लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घटना उत्तर प्रदेश के गोंडा के करनैलगंज थाना क्षेत्र की है। यह भी पढ़ें : बैंक ने दो लोगों को अलॉट कर दिया एक खाता, एक डालता गया दूसरा निकालता गया
---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK